आसनसोल मंडल में 27 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, 10 लाख के बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की दिशा में एक कदम



आसनसोल : माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज सुबह 11 बजे (22.10.022) रोजगार मेला - 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेलवे भर्ती बोर्ड सहित विभिन्न भर्ती एजेंसियों के माध्यम से चयनित 75000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नियुक्त लोगों को संबोधित भी किया।

तद्नुसार, 27 सीधे भर्ती किए गए उम्मीदवारों (ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्स मैन, कनिष्ठ इंजीनियर/विद्युत, सहायक लोको पायलट/विद्युत), जो प्रधान मंत्री रोजगार योजना के दायरे में आते हैं और आसनसोल मंडल में पदस्थापन के लिए आदेश जारी किया गया था, उन्हें "दामोदर सभाकक्ष"/ आसनसोल में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया गया था।

माननीय प्रधान मंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के समापन के बाद, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल/श्री परमानंद शर्मा ने सभी नए भर्ती कर्मियों को उनके सफल कैरियर के लिए शुभकामनाएं दीं। मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल की उपस्थिति में श्री एम. के. मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 एवं श्री बी.के. त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 ने नियुक्ति पत्र सौंपे। आसनसोल मंडल के विभागीय शाखा अधिकारीगण भी इस कार्यक्रम के प्रत्यक्षदर्शी थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात