रानीगंज थाना नागरिक काली पूजा कमिटी द्वारा 23 तारिख को चित्रांकन प्रतियोगिता




 रानीगंज-पिछले दो वर्षों में कोरोना काल के कारण रानीगंज की थाना नागरिक काली पूजा समिति की सांस्कृतिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गईं थी. इसी को ध्यान में रखते हुए रानीगंज थाना नागरिक काली पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार 23 अक्टूबर को पूजा के दौरान स्थानीय बच्चो एवं युवाओं की प्रतिभा को तलाशने के उद्देश्य से एक चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया है . यह प्रतियोगिता रानीगंज के सी आर रोड स्थित सराफ भवन, में आयोजित की जाएगी. आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ग्रुप ए के छह वर्ष के छात्र अपनी इच्छानुसार ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे .इसी प्रकार 6 वर्ष से 10 वर्ष तक के छात्र अपनी इच्छानुसार ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे. वहां 10 साल से 16 साल तक के सी सेक्शन के छात्र दुर्गा पूजा से जुड़े चित्रों को कैनवास पर चित्रकारी करेंगे,और 16 साल से ऊपर के छात्र कैनवास पर प्रकृति माँ का चित्र उकेरेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात