चिटफंड मामले में बंद हालीशहर नगर पालिका के चेयरमैन राजू साहनी को नहीं मिला बेल, फिर से 14 दिनों के लिए जेल




आसनसोल : सन्मार्ग चिटफंड मामले में आसनसोल जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस के नेता और हालीशहर नगरपालिका के चेयरमैन राजू साहनी को पुलिस ने शनिवार को सीजीएम कोर्ट में पेश किया। जहां सीजीएम ने एक बार फिर उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए 14 दिनों के न्यायिक जेल में भेजने का आदेश दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि अक्टूबर 2018 में कोलकाता में दर्ज सन्मार्ग चिटफंड घोटाला मामले में बीते 3 सितंबर को सीबीआई ने राजू साहनी को उनके घर से गिरफ्तार किया था। उस समय सीबीआई ने राजू साहनी के घर से 80 लाख रुपैया बरामद किया था। उनके पास से जिंदा कारतूस के साथ एक बंदूक भी मिला थ सीबीआई का आरोप है कि साहनी और कुछ अन्य लोगों ने सन्मार्ग वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन नाम की कंपनी के फंड का गलत इस्तेमाल किया है। ज्ञात हो कि 3 दिन पहले इस मामले में राजू साहनी के करीबी दुर्गापुर के व्यवसायी संजय सिंह को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। उन्हें 3 दिनों के सीबीआई रिमांड में भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार