Slide 1 Slide 2 Slide 3

भाजपा भारत छोड़ो कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने निकाली चार दिवसीय पदयात्रा




आसनसोल : महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई में 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन का आगाज किया था। उसी के तर्ज पर राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूरे देश में 9 अगस्त से भाजपा भारत छोड़ो आंदोलन चलाने का ऐलान किया है। इसी के मद्देनजर मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिला राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक पदयात्रा शुरू की गई। यह पदयात्रा चितरंजन से शुरू होकर नियामतपुर जीटी रोड होते हुए रानीगंज दुर्गापुर के रास्ते बुदबुद में 12 अगस्त को समाप्त होगी। मंगलवार की दोपहर यह पदयात्रा नियामतपुर न्यू रोड पहुंची। जहां कुल्टी ब्लॉक कमेटी के द्वारा पदयात्रा में शामिल पद यात्रियों को स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती, प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रसन्नजीत पूईतंडी, चंडी चटर्जी, समेत सैकड़ो कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि राष्ट्र आजादी का 75 वां मना रहा है। हम लोग भी आजादी का 75 वां वर्ष पालन कर रहे हैं। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी ने अहम भूमिका निभाई थी इस लड़ाई में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर लड़ा था। लेकिन अंग्रेज फूट डालो शासन करो की नीति अपनाते हुए हमें गुलाम बना कर रखा था। तब गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन छेड़ी। जिसके बाद हमारा देश आजाद हुआ। आज उसी तरह केंद्र की सरकार धर्म के नाम पर समाज को बांट रही है और फूट डालो शासन करो नीति को अपनाकर देश चला रही है। जिन लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपनी जिंदगी की आहुति दी। उन लोगों ने धर्मनिरपेक्ष भारत की कामना किया था। लेकिन आज उस मूल उद्देश्य के ऊपर प्रहार किया जा रहा है।देश की राष्ट्रीय संपत्ति और उद्योग को बेचा जा रहा है। रोजगार का सृजन नहीं हो रहा है। जिसके कारण बेरोजगारी बढ़ रही है।इसके विरोध में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सोनिया गांधी ने 9 अगस्त से भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया है। जिसके तहत हम लोगों ने आज से चार दिवसीय पदयात्रा आरंभ किए हैं। जो चितरंजन से शुरू होकर बुदबुद में समाप्त होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त