रानीगंज- रानीगंज क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार की संध्या रानीगंज के रोटरी क्लब के सभागार में रानीगंज अंचल के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक तथा अन्य परीक्षाओं में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया .इस अवसर पर छात्रों को प्रमाण पत्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान की गई. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य दिवेन्दु भगत ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा यह छात्र ही आगे चलकर राष्ट्र का भविष्य है, एवं उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के कई टिप्स प्रदान किया. रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण भरतिया ने कहा कि यह जरूरी नहीं है की परीक्षा में सभी छात्र प्रथम द्वितीय एवं तृतीय हो, सभी छात्रों में कुछ न कुछ विशेषता होती है एवं यह अक्सर देखा जाता है की पीछे रहने वाले आगे चलकर काफी ऊंचाई हासिल करते हैं. उन्होंने कहा रानीगंज क्लॉथ मरचेंट्स एसोसिएशन द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मान प्रदान किया जाना वास्तव में काफी सराहनीय कार्य बताया. इस अवसर पर के संजय खेतान, महेश मोदी, गोपीचंद मोर, रोहित खेतान, मनोज केसरी सहित कई कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ