कोलकाता : मशहूर कोयला तस्कर अनूपमा जी उर्फ लाला की लाल डायरी कितने अधिकारियों का पर्दाफाश करेगी यह भी देखना बाकी है। सीबीआई तथा आईडी लगातार कोयला तस्करी मामले में जांच को आगे बढ़ा रही है । जांच के इसी क्रम में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठ आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक, आठ आईपीएस अधिकारियों को 15 अगस्त के बाद दिल्ली तलब किया गया है। ईडी सूत्रों के मुताबिक जिन आठ आईपीएस अधिकारियों को समन भेजा गया है उनमें ज्ञानवंत सिंह, सुकेश जैन, राजीव मिश्रा, कोटेश्वर राव, श्याम सिंह, तथागत बसु, सेल्वा मुरुगन, भास्कर मुखोपाध्याय हैं। इससे पहले इस मामले में सात आईपीएस अधिकारियों को तलब किया गया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने ज्ञानवंत सिंह और राजीव मिश्रा से पूछताछ की। ईडी उनसे फिर पूछताछ करना चाहती है। मालूम हो कि कोयला तस्करी मामले में तृणमूल के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा से कई बार पूछताछ हो चुकी है।


0 टिप्पणियाँ