जामुड़िया - केन्द्र सरकार के दवारा सीबीआई ओर ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए जामुड़िया तृणमूल कांग्रेस के लोग भी अब सड़क पर उतर गये है. इसी क्रम में जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल युवा कांग्रेस की और से थाना जामुड़िया मोड़ बस स्टैंड से एक प्रतिवाद रैली निकाली गयी. यह रैली थाना मोड़ बस स्टैंड से शुरू होकर जामुड़िया बाज़ार ,बाटा मोड़, पेट्रोल पम्प होकर वापस थाना मोड़ में यह रैली पथसभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा आये दिनों लगातार ईडी ओर सीबीआई का भय दिखाकर बेवजह तृणमूल कांग्रेस के लोगों को परेशान किया जा रहा है, इससे हमारे तृणमूल कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं .अगर कोई दोषी पाया जाये तो उस पर आप जरूर करवाई करें. इसके लिए जगह जगह पर जितने भी तृणमूल कांग्रेस के युवा ओर तृणमूल छात्र परिषद संगठन हैं सभी जगहों पर इसका विरोध करना है. मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी, ब्लाक एक टीएमसी अध्यक्ष साधन राॅय, रेणुका बाउरी ,शेख शानदार, मृदुल चक्रवर्ती, सुष्मिता बाऊरी, शेख दिलदार ,बैसाखी बाऊरी, बंदना रूईदास, प्रेमपाल सिंह, झिलीक चटर्जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

0 टिप्पणियाँ