पति पत्नी विवाद में पति की पिटाई से मौत का आरोप




बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के छोटादीधारी के माझीपाड़ा में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय अजय टुडू का मृत शरीर पाया गया। जिसके लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना हीरापुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर आरोप लगाया है कि सोमवार को पति पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके कारण दोनों में मारपीट हुई थी। इस दौरान पत्नी ने पति को लोढ़ा से सीने पर वार की थी। उसके बाद उसने आदिवासी समुदाय के पाड़ा के मुखिया से शिकायत की थी। इस दौरान कुछ लड़कों ने आकर अजय टुडू को बुलाकर ले गए। वहां भी अजय टुडू के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद सुबह में अजय को मृत अवस्था में पाया गया। मृतक के मामा का आरोप है कि अजय की पत्नी ने लोढ़ा से वार की थी। जिसके कारण अजय की मृत्यु हुई। वहीं अजय की बहन का कहना है कि हमलोग गरीब हैं, तो हमलोग का जीने का अधिकार नहीं है। अजय को बुलाकर मुखिया ने पिटवाया। जिसके कारण उसकी मौत हुई । हांलाकी मुखिया अर्जुन टुडू का कहना है कि अजय की पत्नी ने विवाद होने की शिकायत की थी। इसको लेकर वे आज बैठक बुलाए थे। जिसमें में समझौता कराने वाले थे। लेकिन इसके पहले अजय की मृत्यु हो गई। उन्होंने किसी को मारपीट करने के लिए नहीं कहा है। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। यह आत्महत्या की मामला है, या हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि अजय की मृत्यु किस कारण से हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान