तृणमूल ने अनुव्रत की गिरफ्तारी पर आखिरकार तोड़ी चुप्पी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा भ्रष्टाचारियों के साथ सरकार नहीं है



कोलकाता : सीबीआई द्वारा अनुब्रता मंडल को गिरफ्तार करने के बाद विपक्षी पार्टियां तृणमूल तथा राज्य सरकार पर जमकर हमला बोल रही है। सुबह से हो रही हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार तृणमूल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।  राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पूर्व विधायक समीर चक्रवर्ती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट कर दिया कि तृणमूल सरकार भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं है। चंद्रिमा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की नीति के अनुरूप किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी सांसद और अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी किसी भी तरह से भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं करेगी। यही बात हमारी सर्वोच्च नेता ममता बनर्जी ने कही है। तदनुसार, पार्टी किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन नहीं करेगी जो लोगों के लिए हानिकारक कुछ भी करता है, लोगों को धोखा देता है। इसके अलावा चंद्रिमा ने तृणमूल की ओर से बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को तटस्थ व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने संघीय ढांचे पर हमला का आरोप लगाते हुए केंद्र पर भी हमला बोला।  उन्होंने यह भी कहा, सीबीआई और ईडी द्वारा निष्पक्ष रूप से काम नहीं करने के विरोध में तृणमूल के छात्र और युवा संगठन शुक्रवार और शनिवार को जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त