Slide 1 Slide 2 Slide 3

अनुब्रत मंडल के हिरासत में लिए जाने के खबर पर, आसनसोल में भाजपा ने ढाक बजा कर बांटा नकुलदाना





आसनसोल : सीबीआई द्वारा बीरभूम के टीएमसी के दबंग नेता अनुब्रत मंडल के हिरासत में लिए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उर्जा का नया संचार भर गया है। गौ तस्करी मामले में बुधवार की सुबह सीबीआई द्वारा बीरभूम तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किए जाने की खबर पर आसनसोल में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व समर्थक सड़कों पर उतर आए।अनुब्रत मंडल को आसनसोल कोर्ट लाया जा रहा है। यह सूचना मिलने पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता आसनसोल अदालत परिसर पहुंचे। उनके साथ आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल भी थी। इन लोगों ने आसनसोल एसबी गोराई रोड स्थित कोर्ट बाजार से सटे रेलवे गेट से एक जुलूस निकाला और लोगों में नकुलदाना बांटे । जबकि भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने ढाक बजाकर लोगों में नकुलदाना बांटा।भाजपा विधायक ने कहा कि दीदी के भाई को आसनसोल कोर्ट लाया जाएगा। इसलिए मैं उनका अभिवादन करने के लिए नकुलदाना और बतासा बांट रही हूं। अग्निमित्र पाल ने अनुव्रत मंडल पर प्रहार करते हुए कहा कि यह अनुव्रत मंडल कौन है? वह तृणमूल कांग्रेस का आतंकी चेहरा हैं। वह बहुत मेहनत कर रहा था। आज हम कवर खेलेंगे। मुख्यमंत्री ने नई कैबिनेट का गठन किया। लेकिन अनुव्रत मंडल को कहां ले जायेगें?. क्या उन्हें डर है? कान खींचोगे तो सिर आ जाएगा। मुख्यमंत्री जानती हैं कि अगर अनुव्रत को खींचा गया तो कई राज सामने आएंगे। नौकरियां चुराई जाती हैं। करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। इसमें पार्थ चटर्जी ही नहीं पूरी तृणमूल कांग्रेस शामिल है। अग्निमित्रा पाल ने कटाक्ष के स्वर में कहा, फिस्टुला कहां गया ? फिस्टुला निकल गया? सभी पकड़े जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त