Slide 1 Slide 2 Slide 3

आजादी के अमृत महोत्सव पर पोस्ट ऑफिस से हुआ तिरंगा बिक्री आरंभ



रानीगंज.- देश इस बार आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है, एवं यह अमृत महोत्सव को एक यादगार महोत्सव के रूप में मनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सभी पोस्ट ऑफिसों में कम शुल्क में तिरंगा की बिक्री की जा रही है. गुरुवार से रानीगंज पोस्ट ऑफिस में भी तिरंगा की बिक्री आरंभ हो गयी . लोग कम दामों में तिरंगा खरीदने के लिए रानीगंज के पोस्ट ऑफिस में पहुंचने लगे एवं इसी क्रम में रानीगंज के भाजपा नेता दिनेश सोनी पोस्ट ऑफिस पहुंच कर तिरंगा खरीदा. दिनेश सोनी ने इस मौके पर कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत रानीगंज पोस्ट आफिस में भी तिरंगे की बिक्री शुरू हो गई हैं ,जो बाज़ार से बेहद कम दाम पर उपलब्ध है. आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ने के लिए मैंने तो आज पोस्ट आफ़िस से तिरंगा ले लिया. हम सब मिल कर उनके इस संकल्प को पूरा करें और इस अभियान से जुड़कर देश की एकात्मकता का परिचय दे.

यह अभियान देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च समर्पित करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि है. संकल्प ले की 13 से 15 अगस्त हम अपने संस्थान, घर, एवं ऑफ़िस में तिरंगा लगाएँगे.हमारा स्लोगन है हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त