लो वोल्टेज से नाराज निवासियों ने सड़क अवरोध कर विरोध जताया




  जामुड़िया-जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 8 के बीजपुर ग्राम क्षेत्र के दक्षिण बाऊरी पाड़ा, गोराई पाड़ा एवं धीवर पाड़ा के निवासियों ने सोमवार की सुबह सही समय पर विधुत बिल भुगतान करने के बावजूद भी लो वोल्टेज होने के कारण रानीगंज से जामुड़िया जाने वाले मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताई. प्रदर्शन में कारण आधा घंटों तक यातायात बाधित हो गया ओर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गयी. ग्राम वासियों ने विधुत विभाग के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर उनके द्वारा बिजली बिल का भुगतान करने के बाद भी उनके कुछ इलाकों में पिछले कुछ महीनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, इसकी शिकायत बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है, लेकिन कुछ समाधान नहीं हुआ. इस समस्या से क्षेत्र में करीब 250 परिवार होने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाने के कारण बच्चों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रहे हैं. गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे है . सड़क काफी देर अवरोध की सूचना पाकर जामुड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि इस समस्या को लेकर विद्युत विभाग कार्यालय में अधिकारी से बातचीत कद कार्रवाई की जाएगी, ततपश्चात स्थिति सामान्य हुई ओर सड़क अवरोध हटाया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता