Slide 1 Slide 2 Slide 3

पशु तस्करी के मामले में सीबीआई ने बीरभूम जिला टीएमसी अध्यक्ष अनुब्रत मण्डल को गिरफ्तार किया.




वीरभूम : तृणमूल नेता अनुव्रत मंडल को सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह सीबीआई ने पूरी टीम के साथ बीरभूम स्थित बोलपुर अनुब्रता मंडल के घर पहुंची। इस दौरान सीआरपीएफ के लगभग एक सौ जवान वहां पहुंचे जवानों ने अनुव्रत के घर को चारों तरफ से घेर लिया जिसके बाद सीबीआई घर में प्रविष्ट हुई। सीबीआई ने दो घंटे की पूछताछ के बाद मंडल को गिरफ्तार किया। इससे पहले अनुव्रत मंडल ने बुधवार को सीबीआई को पत्र लिखकर मामले में अस्वस्थता के कारण जांच दल के सामने पेश होने में असमर्थता जतायी थी। सीबीआई ने अपनी जांच के सिलसिले में मंगलवार को मंडल को पूछताछ की खातिर यहां उसके कार्यालय में आने के लिए समन भेजा था। उससे एक दिन पहले भी तृणमूल नेता सीबीआई अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। अनुव्रत मंडल ने बुधवार को सीबीआई को पत्र लिखकर अस्वस्थता के कारण जांच दल के सामने पेश होने में असमर्थता जतायी थी। बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि वीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष ने अपने पत्र के साथ डॉक्टर की दो पर्चियां संलग्न की हैं तथा सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिए जांच एजेंसी के अधिकारियों से दो हफ्ते का वक्त मांगा है। उन्होंने बताया कि मंडल के वकील बुधवार सुबह यहां सीबीआई कार्यालय में यह पत्र दे गये। सीबीआई अधिकारी ने कहा था कि, हमें श्री मंडल का एक पत्र मिला है जिसमें उन्होंने आज यहां हमारे कार्यालय में अधिकारियों के सामने पेश होने में अपनी असमर्थता की सूचना दी है। इस पत्र में मंडल ने लिखा है कि डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी है, इस कारण वह बिस्तर लेटे हैं एवं अपने घर से बाहर कहीं नहीं आ-जा सकते हैं। उन्होंने डॉक्टरों की दो पर्चियां भी साथ में भेजी हैं और हमसे हमारे कार्यालय में पेशी के लिए दो हफ्ते का समय देने का अनुरोध किया है। मंडल ने जो दो पर्चियां दी हैं वे यहां के एसएसकेएम अस्पताल एवं बोलपुर अस्पताल के डॉक्टरों की पर्चियां हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त