Slide 1 Slide 2 Slide 3

मारवाड़ी अस्पताल के कर्मी नए वेतन चुक्ती की मांग पर लगातार प्रदर्शन जारी



रानीगंज- नए वेतन चुक्ती की मांग को लेकर सीटू से सम्बद्ध रानीगंज मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल एंप्लाइज यूनियन की ओर से शनिवार को पुनः अस्पताल गेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सीटू नेता प्राण माझी ने बताया कि, बीते 2020 दिसंबर महीने में पुराने वेतन चुक्ती की अवधि समाप्त हो गई है, जिसके बाद भी अस्पताल मैनेजमेंट अब तक नए वेतन चुक्ती को लागू करने में असमर्थ है, यहां तक के अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के प्रत्येक डिपार्टमेंट का निशुल्क भी बढ़ा दिया है, बावजूद हमारे लिए प्रबंधन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. विरोध करते अस्पताल के कर्मियों के तीन सबसे प्रमुख मांगे रहीं, सबसे पहला-अस्थाई कर्मियों का स्थायीकरण, दूसरा नया वेतन चुक्ती, और तीसरा अस्पताल कर्मियों के साथ कोई मनमानी नहीं चलेगी. इन सभी मांगों को सामने रखते हुए यूनियन द्वारा लगातार काफी समय से प्रत्येक दिन दो घण्टो तक प्रदर्शन कर रही है,शुक्रवार को अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन थी, इस दिन भी कर्मियों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा पर अफसोस इसका कोई नतीजा नहीं निकला.लगातार प्रदर्शन के बाद भी अस्पताल प्रबंधन अपने फैसले पर अड़ी है. वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं करते हम तब तक आंदोलन करते रहेंगे, मांगे नहीं मानी गयी तो हम वृहतर आंदोलन करेंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त