Slide 1 Slide 2 Slide 3

टीएमवाईसी और टीएमसीपी ने पश्चिम बर्दवान जिला से बने दोनों मंत्रियों को किया सम्मानित




आसनसोल : पहली बार ममता बनर्जी ने अपने मंत्रिमंडल में पश्चिम बर्दवान जिला से दो लोगों को मंत्री बनाई है। जिसमें मलय घटक और प्रदीप मजूमदार शामिल है। हालांकि मलय घटक तीसरी बार मंत्री बने हैं। इसके पहले वे कानून न्याय एवं लोक निर्माण मंत्री थे। लेकिन उनका लोक निर्माण मंत्री का विभाग बदलकर श्रम मंत्रालय दे दिया गया है। अब मलय घटक कानून एवं श्रम मंत्री हैं। वही पहली बार मंत्री बने प्रदीप मजूमदार को पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय का महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। इससे पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस को प्रदर्शित करते हुए रविवार को तृणमूल युवा कांग्रेस और तृणमूल छात्र परिषद के संयुक्त तत्वाधान में दोनों मंत्री मलय घटक और प्रदीप मजूमदार को सम्मानित करने के लिए आसनसोल बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों मंत्रियों को शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीडीए के उप चेयरमैन सह पश्चिम बर्दवान तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन उज्जवल चटर्जी आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उप मेयर वसीम उल हक, मेयर परिषद सदस्य गुरदास चटर्जी, इंद्रानी मिश्रा, पार्षद राजेश तिवा,री युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कौशिक मंडल तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के जिला संयोजक अभिनव मुखर्जी उपस्थित थे। इस दौरान कई कार्यकर्ता मंच पर बेवजह चढ़कर भीड़ लगाने लगे। जिससे मंत्री मलय घटक काफी नाराज दिखे। उनकी नाराजगी संबोधन करने के दौरान भी देखी गई। उन्होंने अपने संबोधन में बेवजह भीड़ लगाने वाले कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि इस संस्कृति को बदलना होगा। पहले खुद को मंच पर चढ़ने योग्य बनाएं, उसके बाद ही मंच पर आएं। बिना वजह भीड़ न लगाएं उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने प्रदीप मंत्री प्रदीप मजूमदार का परिचय देते हुए कहा कि वह एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं। वे राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कृषि परामर्शदाता भी रहे हैं। 2021 में उन्हें तृणमूल कांग्रेस का टिकट दिया गया। वे जीत हासिल किये। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्रालय का महत्वपूर्ण विभाग दिया है। पश्चिम बर्दवान जिले में पंचायत चुनाव होने वाला है। जिसमें बराबनी,जमुड़िया,अंडाल पांडेश्वर, रानीगंज ग्रामीण और आसनसोल दक्षिण विधानसभा का कुछ पंचायत क्षेत्र में चुनाव होने हैं। इस चुनाव में जीत हासिल करना है, तो हमें राज्य सरकार के द्वारा जनहित में किए गए परियोजनाओं की जानकारी हर जनता तक पहुंचाना होगा। तभी हम जीत हासिल कर सकते हैं।वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ प्रदीप मजुमदार ने कहा कि कुछ महीने बाद पंचायत चुनाव है। लेकिन हमें प्रत्येक ग्राम के ग्रामीणों को राज्य सरकार के द्वारा उनके लिए किए गए परियोजनाओं के बारे में उन्हें बताना होगा। उनका लाभ उन्हें दिलवाना होगा। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह 2021 के विधानसभा चुनाव में जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और पूर्ण बहुमत दिलाई। उसी तरह पंचायत चुनाव में भी जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ खड़ी दिखेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो कुछ हो रहा है। उसका चुनाव पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करना होगा। उन्हें तृणमूल सरकार की जनहित परियोजनाओं को घर-घर जाकर प्रचार करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त