Slide 1 Slide 2 Slide 3

रेड लाइट एरिया लच्छीपुर से अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार





आसनसोल --- कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत काफी चर्चा में रहने वाली रेड लाइट एरिया लच्छीपुर फिर से एक बार सुर्खियों में देखी जा रही है। आपको बता दें कि आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत लच्छीपुर इलाके से गुरुवार की देर रात हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक लच्छीपुर एरिया पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ माह पहले बंद कर दिया गया था, परंतु धीरे-धीरे यह रेड लाइट एरिया अपने पुराने रंग रूप में लौट रहा है। जैसा कि हम जानते हैं कि इस इलाके के कुछ दूरी पर ही बंगाल झारखंड का बॉर्डर होने के कारण अपराधी अक्सर यहां आते हैं और शरण लेते हैं। इसी क्रम में नियामतपुर पुलिस फांडी द्वारा लच्छीपुर दिशा क्षेत्र के पीछे से एक साथ चार लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनके पास से एक तमंचा सहित 3 गोलियां बरामद की गई है,हालांकि नियामतपुर चौकी की पुलिस ने तीन-चार दिन पहले तमंचे के साथ एक और अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इलाके में अवैध हथियारों के साथ आरोपियों के पकड़े जाने को लेकर जनता की चिंता बढ़ती जा रही है,तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नियामतपुर पुलिस फाड़ी और भी चौकन्ना हो चुकी है, नियामतपुर क्षेत्र में बार-बार हथियारों की बरामद की जांच अब पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों में रेलपार के आर के डंगाल निवासी विजय पासवान, डीपू पाड़ा के विश्वजीत धारा उर्फ बाबू, मुर्गाशॉल के सुरेंद्र सिंह तथा मोहिशीला के आशीष महापात्रा शामिल है , जो कि आसनसोल शहर के ही विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। अब सवाल यह उठता है कि यह चारों अवैध हथियार के साथ रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में क्या करने गए थे तथा इनका इरादा क्या था? फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल काफी गहनता के साथ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त