आसनसोल : भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "आजादी का अमृत महोत्सव" के आयोजन के एक अंश के रूप में श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक/ पूर्व रेलवे/आसनसोल ने श्री बी.के. त्रिपाठी, अपर मंडल रेल प्रबंधक -2 के साथ आज (11.08.2022) मंडल मुख्यालय, आसनसोल में विभागवार सभी रेल कर्मचारियों में वितरण के लिए सभी विभागों, व्यापक वितरण के लिए कॉलोनियों और साथ ही स्टेशनों, अस्पतालों के कर्मचारियों और डॉक्टरों तथा रेलवे स्कूलों के बीच वितरण के लिए उनके प्रतिनिधियों को "राष्ट्रीय ध्वज" वितरित किया। इस अवसर पर सभी मंडल शाखा अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस दौरान 13,000 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।
'हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में जारी एक व्यापक अभियान है, जो रेलकर्मियों को घर में तिरंगा लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को अविस्मरणीय बनाने के लिए इसे फहराने हेतु प्रोत्साहित करता है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे संबंध हमेशा से बहुत ही घनिष्ठ और महत्त्वपूर्ण रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज को वितरित करने का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को और अधिक जागृत करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की महिमा और हमारी स्वतंत्रता संग्राम की अमूल्य विरासत के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।



0 टिप्पणियाँ