बराकर : मोहर्रम शांतिपूर्वक मनाने को लेकर कुल्टी थाना के बराबर फांड़ी में गुरुवार की रात शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीपी वेस्ट सुकांतो बनर्जी, चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह, बराकर आरपीएफ इंस्पेक्टर पीयूष कांति घोष, बराकर सब ट्रैफिक प्रभारी चिरंजीव हुआ, बराकर सेंट्रल मोहर्रम अखाड़ा कमिटी के अध्यक्ष खलील खान, कलीम खान, मनु खान, एजाज अंसारी, मनबड़िया मोहर्रम अखाड़ा कमिटी सचिव समीम खान, सोहराब खान, जमाली मुहल्ला करीम डंगाल मोहर्रम अखाड़ा कमिटी फारूक खान, भोला खान, शंकर शर्मा, दीपक दुधानी, अर्जुन अग्रवाल, श्री राम सिह, टीएमसी नेता पप्पू सिह, सुब्रतो भादुड़ी, कॉग्रेश नेता हराधन मण्डल, रवि यादव, महाबीर अखाड़ा कमे टी गवालापट्टी से सुरेंद्र यादव, राणा मुखर्जी अर्जुन अग्रवाल, जीतू तिवारी, दीपक झा, पार्षद अशोक पासवान, जोगा मण्डल, पार्षद प्रतिनिधि राजा चोधरी सहित इलाके के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में एसीपी सुकांतो बनर्जी ने कमेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार किसी भी अखाड़े में अस्त्र सस्त्र लेकर अखाड़ा खेलने पर पूरी पाबन्दी है। अस्त्र सस्त्र के अलावै डीजे पर भी पाबन्दी है उन्होंने कहा आने वाले सप्तह में मोहर्रम पर्व को आप लोग शांति पूर्वक मनाए पुलिस प्रशाशन हर तरह की सहयोग करेगा। इस अवसर पर कुल्टी थाना प्रभारी किशनेन्दू दता ने कहा कि बराकर आपसी भाईचारा का शहर है और यहा के लोग एक दूसरे के पर्व को मिल जुल कर मनाते है। यह गर्व की बात है साथ ही उन्होंने सभी लोगो से अनुरोध किया किसी भी तरह आपत्ति जनक तस्वीर यहा किसी तरह का कॉमेंट्स को सोशल मीडिया पर नाछोडे इस से सहर में तनाव होता है मालूम हो कि बराकर के सभी मोहर्रम कमिटी के लोग अपने अपने ताजिया के साथ बराकर सेंट्रल मोहर्रम कमिटी पहुच कर और उनके साथ झारखंड बंगाल सीमा स्थित चिरकुंडा पहुच थे और वहां के लोग सभी का स्वागत करते हुए अखाड़ा का प्रदर्शन करते है। बैठक का संचालन बराकर फाड़ी प्रभारी राज शेखर मुखोपाध्याय ने किया।

0 टिप्पणियाँ