आसनसोल-कुल्टी थाना के चौरंगी फांड़ी की पुलिस ने अभियान चलाते हुए अवैध कोयला लदे तीन स्कूटर जब्त किए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों स्कूटरों को कोयला समेत बाईपास दो नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के जरिए अवैध तरीके से विभिन्न इलाकों में भेजने की कोशिश थी। जानकारी अनुसार बीसीसीएल के बड़ीड़ा कोयला खदान में अवैध तरीके से कोयला बस्ते में भरकर स्कूटर या मोटर साइकिल के ज़रिए बाईपास दो नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के जरिए विभिन्न इलाकों और जगहों में भेजा जाता था। पर अफसोस की बात यह हैं कि इस अवैध कोयला खनन मामले में लिप्त अपराधियों को पुलिस पकड़ने में नाकामयाब रहें।अवैध कोयला व्यवसाय करने वाले लोग दिन के उजाले में ही सड़कों पर नज़र दारी कर अवैध कोयला खनन को अंजाम देते हैं। मगर पुलिस कितनी कड़ी नज़र दारी और अभियान चलाने के बावजूद भी अवैध कोयला व्यवसाय करने वालों का अवैध धंधा रुकता नहीं। वहीं दूसरी ओर पुलिस पूरे मामले को लेकर सतर्क हो गई हैं, और अभी लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ