रांनीगंज --- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) चेलोद तथा तिराट शाखा के संयुक्त तत्वाधान में तिराट ग्राम पंचायत प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया. बुधवार को रानीगंज के पूर्व विधायक रूनू दत्त के नेतृत्व में तिराट इलाके में जुलूस निकालकर पंचायत कार्यालय का घेराव कर पंचायत प्रधान लक्खी हेंब्रम के हाथों में ज्ञापन सौंपा गया. सीपीएम नेताओं का कहना है कि वर्तमान समय में गरीब जनता जो भी मेहनत कर रही है उसके हिसाब से उन्हें रोजी रोटी नहीं मिल रही है, और इसका भरपूर फायदा तृणमूल कांग्रेस के नेता गण उठा रहे हैं. पंचायत प्रधान को सौंपे गए 9 सूत्री मांगों में जिन लोगों का राशन कार्ड नहीं है जल्द से जल्द उनका राशन कार्ड मुहैया करवाना, 100 दिन के काम का जो भी वेतन बकाया है, तत्काल मजदूरों को बकाया वेतन का भुगतान करना, मजदूरों को 100 दिन के काम के बदले 200 दिनों का काम देना, सभी गरीब एवं असहाय परिवारों को प्रतिमाह ₹7500 अनुदान देना,इलाके के सभी जर्जर सड़कों तथा नालियों के मरम्मत जल्द से जल्द करवाना, घर-घर पीने के पानी की व्यवस्था कराना,फर्जी एससी ,एसटी रद्द करना,गरीब लोगों के लिए मकान निर्माण इत्यादि की मांग शामिल है. मौके पर उपस्थित सीपीएम नेताओं ने कहा कि यदि जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे चलकर वे बड़े आंदोलन भी कर सकते हैं.उनकी मांगों को सुनते हुए पंचायत प्रधान लक्खी हेंब्रम ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर जल्द से जल्द समाधान की व्यवस्था की जाएगी इसके अलावा सीपीएम नेताओं ने तृणमूल नेताओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनकी काफी निंदा की.सीपीएम नेताओं का कहना है कि वर्तमान समय में गरीब लोग भुखमरी,बेरोजगारी,खराब सड़क व्यवस्था,मकानों की कमी के कारण प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना कर रहे हैं , वहीं तृणमूल के नेता इन समस्याओं को देखकर भी निशब्द है, जो कि असहनीय है. इस मौके पर सीपीएम नेता हेमंत प्रभाकर, रेबू मुर्मू, शिवनाथ मंडल, दिलीप घोष,उमेश नोनिया सहित अन्य सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


0 टिप्पणियाँ