आसनसोल : आसनसोल दक्षिण के वार्ड संख्या 42 के मोहिशिला कॉलोनी में शेखर दे द्वारा संचालित एसबीआई कस्टमर सर्विस पॉइंट में शनिवार की रात चार अपराधियों ने रुपया जमा करने के नाम पर घुसे एवं हथियार के बल पर 25 हजार रुपये लूट लिए। इस विषय पर शेखर ने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात को भी वह अपने आवासीय एसबीआई कस्टमर सर्विस पॉइंट में काम कर रहे थे तभी रात 8 बजे के करीब चार अपराधी वहां आए। दो बाहर में थे और दो रुपया जमा करने के नाम पर घुस गए। वे लोग उन्हें पकड़ कर मारने पीटने लगे एवं कैश बॉक्स से ग्राहकों के कलेक्शन का लगभग 25 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच में जुट गई। कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सूचना पाकर स्थानीय पार्षद डॉ . अमिताभ बासु मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ