Slide 1 Slide 2 Slide 3

गुरु पूर्णिमा पर विहंगम योग संस्थान द्वारा हवन यज्ञ कार्यक्रम, एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ज्ञान से जुड़े




जामुड़िया : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर निंघा स्थित ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान महर्षि सदाफल देव आश्रम में 4 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में स्वर्वेद महाग्रंथ का पाठ, स्वागत गान, मंगल गान के बाद भजन कीर्तन एवं प्रवचन का कार्यक्रम हुआ. इसके पश्चात 4 कुंडीय भी शांति वैदिक महायज्ञ आश्रम के पुरोहित कृष्णा कुमार द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया. कार्यक्रम में विहंगम योग केंद्रीय संस्थान से राष्ट्रीय प्रचारक आलोक साहा एवं रीता साहा ने ब्रह्मविद्या विहंगम योग के प्रचार प्रसार को बढ़ाने को लेकर शिशुओं को आह्वान किया एवं सद्गुरु महिमा का बखान किया. कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येन्दु भगत सद्गुरु के समक्ष मत्था टेकने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने ब्रह्मविद्या विहंगम योग के दिव्य ज्ञान का उपदेश भी लिया. उन्होंने कहा कि यहां आने से मुझे काफी शांति की अनुभूति होती है तथा यह सद्गुरु की महान कृपा है वह अपनी दया दृष्टि मुझ पर बनाए हुए हैं. जिससे मैं समाज में सेवा के काम में अग्रसर हो रहा हूं. कार्यक्रम में विहंगम योग के पश्चिम बंगाल प्रभारी जीबी सिंह, जिला संयोजक विश्वनाथ चौबे, आश्रम के व्यवस्थापक दिनेश पांडे, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रचारक विनय सिंह, भरत सिंह, गणेश बर्णवाल, रंजीत बर्णवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त