दुर्गापुर की मेयर का प्रोफाइल हैक कर एमआईसी को किया परेशान

मेयर ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत




बिहार के बरेली निवासी मोइन खान का नाम आया ट्रूकॉलर में





दुर्गापुर: दुर्गापुर नगर निगम की मेयर श्रीमती आनंदिता मुखर्जी का प्रोफाइल में लगा चित्र चुराकर व्हाट्सएप में लगाकर एमआईसी को परेशान करने का मामला प्रकाश में आया है. रविवार मेयर ने घटने की शिकायत दुर्गापुर थाने के साइबर विभाग में दर्ज कराई एवं मामले से जुड़े व्यक्ति को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है . शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट चुकी है. श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि रविवार को इस्पात नगर के देश बंधु भवन में डेकोरेटर एसोसिएशन की बैठक के दौरान एमआईसी रुमा पडियाल ने घटने का जिक्र किया , जिसे सुन मैं आश्चर्य हो गई. रूमा पड़ियाल के मुताबिक मेयर आनंदिता मुखर्जी का चित्र को व्हाट्सएप के डिस्प्ले पिक्चर (डीपी ) में जोड़ कर खुद को मेयर होने का परिचय देते हुए बार बार मैसेज कर मेरे गतिविधियों के बारे में पूछताछ किया जा रहा था. मेसेज को देख पूछने पर उसने खुद को मेयर का परिचय दिया , मैंने सोचा की मेसेज शायद मेयर मैडम ही कर रही होगी. मेयर से पुछताछ के बाद उन्होंने मेसेज भेजने की बाद को अस्वीकार कर दिया. मेयर ने बताया कि मैं कोई व्हाट्सएप का इस्तेमाल अभी नहीं करती हूं, मैं आजकल की पैड मोबाइल यूज करती हूं. एमआईसी की बात सुन कर मैंने किए जा रहे नंबर को ट्रूकॉलर में जांच कराई तो मोइन खान का नाम पाया गया है. एवम उक्त नंबर बिहार राज्य के बरेली का है. एमआईसी के साथ किए गए मैसेज एवं युवक का चित्र को पुलिस को सौंपा गया है. पुलिस को इस मामले में जांच करने की मांग की गई है . पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि घटने की शिकायत के बाद साइबर क्राइम विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर