रानीगंज -विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा शनिवार की संध्या रानीगंज के एन एस बी रोड स्थित नेताजी सुभाष स्टेचू के सामने एक प्रतिरोध सभा की गयी. इस प्रतिरोध सभा के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज शराफ़ ने संबोधित करते हुए कहा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल लगातार जिहादियों के द्वारा किए जा रहे खून खराबे के विरोध में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीते 26 तारीख से एक माह तक यह प्रतिरोध सभा की जा रही है तत्पश्चात प्रतिशोध सभा की जाएगी. श्री सराफ ने कहा कि भारत अमन-चैन का देश है परंतु जिस रूप में जिहादियों द्वारा देश में आतंक सृष्टि फैलाने का कार्य किया जा रहा है एवं हत्या की जा रही है. जिसका विरोध विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कर रहा है. उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर तीन हत्याएं हो चुकी है ,इसके पूर्व भी राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में हत्याएं हो चुकी है. इस मौके पर शुभम राउत ने कहा की कहा कि समाज में जो लोग इस तरह से अशांति फैला रहे हैं ,उसका विरोध सब को एकजुट होकर करना होगा .इस मौके पर आसनसोल से सुभ्रा प्रसाद के अलावा विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव तेज प्रताप सिंह लालू ,संजय कुमार ,मोहित कुमार सहित काफी संख्या में संगठन के लोग उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ