दुर्गापुरः दुर्गापुर नगर निगम के 16 नंबर वार्ड झंडा बाद के सिंह पाड़ा में डेढ़ सौ मीटर रास्ता बनाई जा रही थी साडे 4लाख रुपए की लागत से ।इलाके के ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता असीम सिंह और काजल सिंह ने काम को रोक दिया और कहा कि रास्ता नहीं बनेगा. इधर इसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाके के पार्षद सुशील चटर्जी को शिकायत की थी और स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर भी कराया रास्ता बनाने को लेकर । दुर्गापुर थाना तथा नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी एवं कमिश्नर को भी लिखित शिकायत की थी। आज सुबह फिर रास्ता को लेकर जमीन मापी जा रही थी जहां उपस्थित इलाके के पार्षद सुशील चटर्जी एवं दुर्गापुर नगर निगम के इंजीनियर शुकेन घोष डीएमसी के आमीन शराफत इसके अलावा असिस्टेंट इंजीनियर प्याली राय सहित इलाके के स्थानीय लोग एवं पार्षद सुशील चटर्जी मौजूद थे। सुशील चटर्जी ने बताया कि सिंह पाड़ा के स्थानीय लोगों का अभियोग था कि सभी जगह रास्ता बनाई जा रही है हम लोगों के यहां पर रास्ता अभी तक नहीं बन पाया है रास्ते पर पानी जम जाते हैं घर से निकलने में असुविधा होती है इसको लेकर स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर करा कर हमारे पास एक कॉपी तथा नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी के पास एक कॉपी और कमिश्नर के पास एक कॉपी जमा दी थी। मेयर ने इस रास्ते को पास कर दिया था बनाने के लिए रास्ता का काम शुरू भी हुआ था कुछ दूर आने के बाद स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता असीम सिंह और काजल सिंह ने रास्ता के काम को बंद करा दिया था कल को। जिसको लेकर नगर निगम के मेयर को जानकारी दी गई मेयर की तरफ से आज सुबह इंजीनियर जमीन मापने वाले अमीन और नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जमीन को चारों तरफ से देखा जिसमें बताया गया कि यह रास्ता ही है किसी की अपनी प्रॉपर्टी नहीं है फिर भी रास्ता के काम को बंद कराया गया है बीजेपी कार्यकर्ता के द्
आज देखने के बाद फिर काम को शुरू करने की बात कही गई है अगर फिर बाधा आता है तो पुलिस की उपस्थिति में काम होगी। दुर्गापुर नगर निगम के इंजीनियर सुकन घोष ने बताया कि मैप में रास्ता दिखलाया गया है हम लोग कमिश्नर के पास कागज जमा देंगे उसके बात कल से काम शुरू होगा। सुशील चटर्जी ने बताया कि कल से काम शुरू किया जाएगा एक तरफ भाजपा के लोग विकास की बात करते हैं और अपने इलाके में ही रास्ता का काम बंद करवाते हैं इसके पहले भी एक बार रास्ता का काम बंद करवा दिया था उसके बाद सामान सबकॉन्ट्रैक्टर उठाकर फिर दूसरे जगह ले गए। मगर इस बार स्थानीय लोगों की मांग है रास्ता किसी भी हालत में बनना चाहिए कल के काम शुरू होगा। बाधा देने वालों असीम सिंह और काजल सिंह से प्रयास किया गया बात करने के लिए मगर वह लोग घर से ही नहीं निकले जिसके कारण बात नहीं हो पाई।

0 टिप्पणियाँ