आसनसोल मंडल का रेल सुरक्षा बल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है



आसनसोल : भारत की आजादी के 75वें साल को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में गरिमापूर्ण भाव से मनाया जा रहा है, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की की संघर्ष-यात्रा को भी ससम्मान याद किया जा रहा है। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ एक भाग के रूप में, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने श्री सी.एम.मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुकत्/आसनसोल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, जल सेवा, पौधारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, एकता के लिए दौड़, मोटर साइकिल रैली आदि जैसे प्रेरक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

दिनांक 16.07.2022 को पूर्व रेलवे/आसनसोल मंडल के रेल सुरक्षा बल, पोस्ट/दुर्गापुर ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर ‘जल सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया। रेल सुरक्षा बल/आसनसोल(वेस्ट) पोस्ट ने पौधा-रोपण के व्यापक अभियान के तहत लगभग 500 पौधों का रोपण किया।

दिनांक 17.07.2022 को रेल सुरक्षा बल पोस्ट/ दुर्गापुर और राजबाँध पोस्ट ने दुर्गापुर और राजबाँध स्टेशनों पर ‘जल सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया। दिनांक 18.07.2022 को रेल सुरक्षा पोस्ट/ पानागढ़ द्वारा पानागढ़ स्टेशन पर ‘जल-सेवा कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। रेल रिजर्व कंपनी/आसनसोल ने एक व्यापक पौधा-रोपण कार्यक्रम चलाया,जिसके तहत रेल सुरक्षा बल/आसनसोल रिजर्व कंपनी परिसर में लगभग 1000 पौधे लगाये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त