Slide 1 Slide 2 Slide 3

मंत्री मलय ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन




आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के द्वारा नगर निगम के 14 नंबर वार्ड स्थित ब्लू फैक्ट्री इलाके में शनिवार को एक समुदायिक भवन एवं एक तालाब के घाट का पुनरुद्धार का उद्घाटन राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने शनिवार को फीता काटकर किया। इस मौके पर मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी,पार्षद उत्पल सिन्हा, अनिमेष दास, टीएमसी वार्ड अध्यक्ष अनूप मंडल, गौर घोष, राजेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर पार्षद उत्पल सिन्हा ने कहा कि यहां एक सामुदायिक भवन था।लेकिन वह काफी जर्जर हो गया था।जिसका पुनरुद्धार किया गया। इसके बगल में एक तालाब है। जिसका आसपास के लोग उपयोग करते हैं। उस तालाब में 1 घाट बनाया गया। जबकि मंत्री मलय घटक ने कहा कि बीते चुनाव के दौरान जब वे यहां प्रचार करने आए थे। तो यहां के लोगों ने इस समुदायिक भवन को पुनरुद्धार करने की मांग की थी। इस भवन को अड्डा के माध्यम से पुनरुद्धार करवा दिया गया है। भवन से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलेगी। यहां के लोगों को इसका बहुत जरूरत था। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस सामुदायिक भवन में बिजली की भी व्यवस्था करवा दी जाएगी। उन्होंने वार्ड पार्षद को इस भवन को परिचालन करने के लिए एक कमेटी गठन करने का भी सलाह दिया। ताकि भविष्य में कोई अनुष्ठान करें तो उसको कोई असुविधा ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त