ग्रामीणों ने भू माफियाओं पर लगाया देवत्व जमीन को हड़पने का आरोप




आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के कालीपहाड़ी के ग्रामीणों ने भूमाफिया पर आरोप लगाया है कि भू माफिया बीएलआरओ कार्यालय में गलत तरीके से ग्राम के देवत्व भूमि को अपने नाम करा लिए हैं और उस जमीन पर चारदीवारी देने का कार्य कर रहे हैं । जिसका विरोध करने पर वे लोग हवा में गोली चलाई। वे लोग हथियार का भय दिखाकर जमीन को हड़पना चाह रहे हैं। इस संबंध में अंबा दास नामक एक महिला ने बताई की हम लोग के चक्रेश मौजा के दाग नंबर 461 459 जमीन देवत्व भूमि है। लेकिन कुछ भूमाफिया बीएलआरओ कार्यालय में इस जमीन को अपने नाम से करवा लिए हैं। उसको यह लोग हड़पना चाह रहे हैं। लेकिन यह जमीन देवत्व भूमि है। पूरा ग्राम के लोग यहां पूजा पाठ करते हैं। आज इस जमीन पर चारदीवारी देने का कार्य भू माफियाओं के द्वारा शुरू किया गया। उस समय गांव में लगभग सभी पुरुष काम पर चले गए थे। उनलोगों ने हम लोगों को सूचित किया की गांव के महिलाओं को लेकर काम को बंद कराएं। हमलोग जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि वहां हमारे मोहल्ले का एक युवक विवेक बाउड़ी हाथ में हथियार लिए हुए खड़ा था। उसके साथ भू माफिया शंभू सिंह और तीन चार युवक खड़े थे। उन लोगों के हाथों में भी हथियार था। लेकिन विवेक बाउड़ी ने ही फायरिंग की। वे लोग हथियार के बल पर हम लोगों को भयभीत करना चाहते थे। लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हम लोग किसी भी कीमत पर इस जमीन को हड़पने नहीं देंगे। हालांकि आज यहां पुलिस आई थी। पुलिस ने कहा कि यहां चारदीवारी निर्माण का कार्य नहीं होगा। लेकिन पुलिस ने यह केवल संत्वना दिया या वाकई कार्य रुकवाने की बात सत्य बोली। यह पुलिस ही जाने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त