आसनसोल : आसनसोल सब डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा शनिवार को आसनसोल इंडोर स्टेडियम में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। इसके अलावा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी, एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ममेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मंत्री मलय घटक ने खेल को बढ़ावा देने पर बल दिया।

0 टिप्पणियाँ