रानीगंज - पंजाबी मोड स्तिथ मिडवे होटल के सभागार में महिलाओं ने हाथों में मेहंदी और हरी चूड़ियां कानों में झुमके माथे पर मांग टीका सोलह सिंगार करके इस तरह का वातावरण बना दिया मानो रानीगंज पंजाब बन गया हो.महिलाओं में हुलारे व गिदै नृत्य का जोश देखा गया. इस अवसर पर किरनजीत कौर, रमनदीप कौर ,चेतन पाल कौर, सुखविंदर कौर ,हरजीत कौर एवं कमलजीत कौर ने बताया कि सावन के महीने में *मेला तिया दा* कार्यक्रम का आयोजन किया गया है .किरनजीत कौर ने कहा की इस कार्यक्रम को देखकर लगता है कि विविधता में एकता का देश का स्वरूप देखने को मिला. पूरे होटल के हाल को फूलों एवं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से दुल्हन की तरह सजाया गया. महिलाओं ने बताया कि खीर और मालपुआ के अलावा तरह-तरह के व्यंजन तैयार किया गया है, कई तरह के आकर्षक झूले. परंपरागत लिवास में झूला झूल कर तिया पर्व मनाया. महिलाओं ने बताया कि सावन के महीना में हरियाली के प्रति जागृत करना पर एवं त्योहार में इस तरह के प्रोग्राम आयोजित होने से महिलाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. महिलाओं ने जमकर नृत्य संगीत की प्रस्तुति की वातावरण देर रात तक आनंदमय बना रहा ढोल की धुन पर महिलाएं थिरकती रही. कार्यक्रम के संयोजक राजपाल सिंह ने कहा कि हमारे समाज के पुरुष एवं महिलाएं सभी समाज सेवा के कार्य में आगे रहती है सेवा का कार्य करना हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है. पंजाबी मोड पंजाबी समाज की महिलाएं अपने घरों का दायित्व का पालन करने के पश्चात सामाजिक कामों में भी आगे रहती है. जरूरतमंदों की मदद करना इनका उद्देश्य है.पूजा त्योहारों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करके जशन भी मनाती है, एवं पूरे परिवार सहित त्योहार का आनंद उठाते हैं इसे कहते हैं जिंदगी जीना.



0 टिप्पणियाँ