रानीगंज- एक और सावन महीने के प्रथम सोमवार को महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों में हर्षोल्लास और खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी ओर महादेव को जल चढ़ाने जाने के दौरान हुए एक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें 1 युवक की मौत हो गयी जबकि 2 घायल हो गये.
मिली जानकारी के अनुसार रानीगंज के सियारसोल के कुलकुलीपाड़ा के निवासी 21 वर्षीय सुरेश दास सीआरसोल के ही ठाकुर कुलीपाड़ा के निवासी 19 वर्षीय मनोज राय और 18 वर्षीय विकास बाउरी रानीसायर स्तिथ जोड़ा महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकले थे, इस बीच बीच रानीसायर मोड़ पर में उनके मोटरसाइकिल की पेट्रोल खत्म हो गयी थी , वह लोग मोटरसाइकिल को ठेल कर रास्ते को पार कर रहे थे, और उसी समय एक अज्ञात वाहन उनकी बाइक सहित उन्हें पीछे से धक्का दे मारा . घटना की जानकारी पाकर पंजाबी मोड़ पुलिस फाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जिसमें से सुरेश दास की मौत हो गई ,जबकि दोनों गंभीर रूप से घायल है.
इस घटना से सीआरसोल ग्राम में शोक की लहर है.





0 टिप्पणियाँ