Slide 1 Slide 2 Slide 3

ब्लास्ट फर्नेस का ब्लाडर खुलने से बर्नपुर इस्को प्लांट में आग की लपटें, मची अफरा-तफरी



बर्नपुर : बर्नपुर इस्को कारखाने मैं शुक्रवार की शाम तेज आवाज के साथ आग की लपटें निकलते देख श्रमिक भयभीत हो गए। उस समय कारखाने में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस का ब्लाडर खुलने के कारण तेज आवाज के साथ आग की लपटें निकलने लगी। जिससे बर्नपुर सहित आसपास के लोग भयभीत हो गए। तेज आवाज और आग के कारण जानने के लिये लोग एक- दूसरे से संपर्क करना शुरू किया। वहीं आईएसपी सूत्रों के अनुसार ब्लास्ट फर्नेस का ब्लाडर किसी यांत्रिक गड़बड़ी के कारण अचानक खुल गया। इस दौरान वहां आग की तेज लपटे भी बाहर निकलने लगी। इस घटना से ब्लास्ट फर्नेस को नियंत्रित करने वाले कंप्यूटर में गड़बड़ी हो गई। जिससे ब्लास्ट फर्नेस ठप हो गया। उक्त विभाग के संबंधित अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उसके बाद तेज आवाज को कम किया जा सका। साथ ही अधिकारियों द्वारा घटना की जांचकर कंप्यूटर को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इंस्ट्रमेंटेशन व इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के कारण यह घटना घटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त