Slide 1 Slide 2 Slide 3

शीतला हैंडीकैप सोसाइटी ने एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडे को दी भावभीनी विदाई



आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल दो एसीपी तथागत पांडे का स्थानांतरण दुर्गापुर में हो गया है। जिसके बाद से उनकी व्यवहार की वजह से उन्हें विदाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को आसनसोल के दिव्यांगों की संस्था आसनसोल शीतला हैंडीकैप सोसाइटी द्वारा दिव्यांगों ने डीवीसी के निकट एसीपी कार्यालय में आकर उन्हें फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता एवं मिठाइयां देकर विदाई दी। इस दौरान तथागत पांडे भावुक हो गए उन्होंने कहा कि शिल्पांचल के लोगों के साथ मेरा 30 साल पुराना रिश्ता है। मैं जब यहां आसनसोल उत्तर थाना का प्रभारी था तभी से रेलपार के लोगों से तथा शीतला हैंडीकैप सोसाइटी के सदस्यों का मेरे साथ लगाव रहा है। इन लोगों को जब पता चला कि मैं दुर्गापुर स्थानांतरित हो रहा हूं तो यह लोग आज मुझे विदाई देने आए हैं। रेलपार में जब मैं पोस्टिंग था तब मैंने वहां के लोगों के लिए कई काम किए। समाज के साथ मिलकर मैंने क्राइम को खत्म करने की पूरी कोशिश की जिसमें मुझे सफलता हासिल हुई। आसनसोल में जब दंगा हुआ था उस समय भी यहां के कई लोगों ने मुझे फोन किया था तथा कहा था कि आकर यहां शांति कायम करें। फिर से जब मेरा पोस्टिंग एडीसीपी में हुआ तब से मैं अक्सर अच्छा करने की कोशिश करता हूं। इसके वजह से लोगों का मेरा साथ जुड़ाव रहा है दुर्गापुर जाने के बावजूद मैं यहां के लोगों से जुड़ा रहूंगा एवं जहां रहूंगा कुछ अच्छा करता रहूंगा। शीतला हैंडीकैप सोसायटी के लोगों के लिए उन्होंने कहा कि जब भी इन लोगों को मेरी जरूरत होगी मैं हमेशा उनके साथ रहूंगा और यहां आकर उनकी मदद करूंगा। इस दौरान आसनसोल के पत्रकारों ने भी उन्हें गुलदस्ता देकर विदाई दी। उन्होंने सभी का आभार जताया। आसनसोल शीतला हैंडीकैप सोसाइटी के संस्थापक शहजादा पप्पू ने बताया कि तथागत पांडे सर से हमलोगों का 30 साल पुराना रिश्ता है। उनके कार्यों की वजह से हमलोग उन्हें भूल नहीं पाते हैं। रेलपार में उन्होंने क्राइम को खत्म किया तथा समाज के साथ मिलकर कई अभूतपूर्व कार्य किए। इसे हमलोगों ने कभी भूल नहीं सकते। हम दिव्यांगों के लिए भी इन्होंने बहुत मदद की है तथा आज भी कर रहे हैं। उनकी विदाई की खबर सुनने के बाद हमलोग सभी दिव्यांग यहां आकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शीतला हैंडीकैप सोसाइटी के मोहम्मद साजिद मोहम्मद फिरोज जफर हुसैन मोहम्मद कमाल मोहम्मद अकबर रिजवान आदि उपस्थित थे। इस दौरान कई अखबारों के एजेंट मनोरंजन सिंह, दिलरंजन सिंह उर्फ खबरी, विष्णु सिंह उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त