जामुड़िया - जामुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर फाड़ी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली .श्रीपुर फाड़ी के पुलिस ने रविवार को कालीपहाड़ी निवासी पप्पू राम नामक एक व्यक्ति को उस समय रंगे हाथों पकड़ा जब वह एक दलाल के माध्यम से चोरी की गई दो बाइक बेच रहा था .पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति एक दलाल के माध्यम से दो बाइक आसनसोल व दुर्गापुर के क्षेत्रों से चुराकर रविवार को बेचने के इरादे से आया था. श्रीपुर फाड़ी के आईसी शेख रियाजुद्दीन को इसकी सूचना मिली औऱ जानकारी प्राप्त किया और पुलिस कर्मी ने उस पर नजर रखते हुवे पप्पू राम नामक शख्स को रंगे हाथो पकड़ लिया .पूछताछ से पता चला कि आसनसोल और दुर्गापुर इलाकों से दो बाइक चोरी किया था . उसने और उसके साथियों ने दोनों बाइक आसनसोल और दुर्गापुर इलाके से चोरी की थी . सोमवार को उसे आसनसोल जिला अदालत में पेश के पुलिस ने उसे रिमाड पर लिया.पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है.


0 टिप्पणियाँ