आरोपी को 4 दिन का पुलिस रिमांड
पूर्व वर्दमान के नादानघाट इलाके रहने वाला है आरोपी
दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना की पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस कॉन्स्टेबल राहुल दास (21 ) को गिरफ्तार किया .गुरुवार आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया. जहां सुनवाई के दौरान उसे 4 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. पकड़ा गया आरोपी पूर्व बर्दवान के नादन घाट थाना अंतर्गत दोस्ती पाड़ा इलाके का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने बीते 10 मार्च को केस संख्या 109/ 22 के भादवि की धारा संख्या 417/ 376 /506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर दुर्गापुर की पुलिस बुधवार रात आरोपी को पूर्व बर्दवान से गिरफ्तार किया.


0 टिप्पणियाँ