मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल प्रमोशन बोर्ड की बैठक संपन्न




कोलकाता : इंडस्ट्रियल प्रमोशन बोर्ड की बैठक शुक्रवार को राज्य की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता के सौजन्य सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कई व्यवसायिक एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट उद्योगपतियों ने भाग लिया। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी, उद्योग सचिव एवं पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम की चेयरपर्सन श्रीमती वंदना यादव के अलावा सरकार में मंत्री अरूप विश्वास, चंद्रिमा भट्टाचार्य, चंद्रनाथ सिन्हा, इंद्रनिल सेन, सुब्रत साहा, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप मजूमदार, सरकारी विभागों के मुख्य सचिवों में एमएसएमई के मुख्य सचिव राजेश पांडे, वित्त सचिव मनोज पंत, सौमित्र मोहन सहित अन्य उपस्थित थे।




उद्योगपतियों में संजीव गोयनका , तरुण झुनझुनवाला, संजीव पुरी, संजय बुधिया, रूद्र चटर्जी, उमेश चौधरी, मेहुल मोहनका, दक्षिण बंगाल से कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फोस्सबेक्की के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप भालोटिया के अलावा देश व राज्य के विभिन्न व्यवसायिक एवं उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। वही टॉलीवुड जगत की हस्तियों से श्रीमती जून मालिया , सायंतिका बनर्जी प्रसेनजीत चटर्जी के अलावा अन्य कई नामचीन हस्तीयां भी उपस्थित थी।

सभा को संबोधित करते हुए सुश्री ममता बनर्जी ने सभी उपस्थित लोगों को राज्य सरकार के द्वारा किए जाने वाले निर्णय एवं उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया इस इंडस्ट्रियल प्रमोशन बोर्ड के तहत विभिन्न सेक्टोरल कमेटी का गठन विभिन्न विषयों पर किया गया है जिसका एलान उन्होंने इस सभा में किया। उन्होंने बताया की पिछले महीने होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट से बहुत अधिक लाभ हुआ है और राज्य विकास के एक नए आयाम को छु रहा है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों ,उद्योगपतियो और व्यवसायियों को धन्यवाद दिया और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि विरभुम जिले के देवचा पजामी प्रोजेक्ट के द्वारा राज्य में अभूतपूर्व विकास होने की संभावना है और इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

रानीगंज क्षेत्र में शेल गैस के लिए बंगाल एनर्जी और एस्सार ग्रुप को दायित्व दिया गया है जिससे 6.6 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन होगा और इसमें 22000 करोड रुपए का निवेश आ रहा है। उन्होंने बताया की ताज बंदरगाह का टेंडर जल्दी पूरा कर लिया जाएगा एवं नयाचर में भी काम काफी प्रगति पर है । उन्होंने एक मेगा सोलर पार्क की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अदानी ग्रुप को 50 एकड़ जमीन आवंटित की गई है एवं दुर्गापुर प्रोजेक्ट लिमिटेड की खाली पड़ी जमीन का उपयोग उद्योगों को लगाने में किया जाएगा। अंडाल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम द्रुत गति से चल रहा है और इससे क्षेत्र का विकास काफी तेजी से होगा।

मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने बताया की बांग्लादेश निर्यात में होने वाली दिक्कत, जिस में मुख्य रुप से वाहनों के डिटेंशन की समस्या जो कि 45 से 50 दिन तक हो गई थी, सरकार के द्वारा विभिन्न जगहों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है और वहा अब कुछ दिनों में ही निर्यात किया जा रहा है जो की एक बड़ी उपलब्धि है। कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया पश्चिम बंगाल राज्य में जो संभावनाएं हैं उसे देश के विभिन्न भागों एवं विदेशों में प्रचारित किया जाए ताकि और ज्यादा निवेश आ सके। मुख्यमंत्री ने सभी उद्योगपतियों से आग्रह किया वह सभी मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाएं ।

सभा के पश्चात कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फोस्सबेक्की के चेयरमैन सुभाष अग्रवाल ने उम्मीद जताई की सूबे के मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी के द्वारा लिए जा रहे कदमों से राज्य उन्नति एवं विकास के और नए आयाम को छुएगा और व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों को इससे काफी लाभ मिलेगा। इंडियन काउंसिल ऑफ स्माल इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री संदीप भालोटिया ने बताया की राज्य में उद्योगों के विकास की काफी संभावनाएं हैं। इसमें मुख्य रूप से बांकुड़ा , पुरुलिया में उद्योगों का विकास किया जा सकता है जिसमें कई महत्वपूर्ण कारक इसे एक आदर्श स्थल बनाते हैं। श्री भालोटिया ने बताया कि निर्यात के क्षेत्र में बंगाल में बहुत अधिक संभावनाएं हैं क्योंकि पड़ोस के 3 देशों में सड़क मार्ग द्वारा निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के व्यवसायिक एवं औद्योगिक विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त