दुर्गापुरः आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मीट यू ऑफिसर कार्यक्रम चलाई जा रही है। इसी के तहत शनिवार की सुबह कोकोकोवेन थाना मे मीट यू ऑफिसर कार्यक्रम रखा गया था जिस में उपस्थित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अभिषेक गुप्ता सर्किल इंस्पेक्टर अंजन राय थाना प्रभारी संदीप दे सहित आईसी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में भी इलाके के समाजसेवी लोगों को बुलाया गया था और मीट यू ऑफिसर प्रोग्राम के तहत लोगों को जानकारी दी गई कि हम लोग किस तरह से काम कर रहे हैं डीसी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपना खोया हुआ मोबाइल की शिकायत लेकर आता है और अपनी शिकायत कर वाता है कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शिकायत करते हैं कि थाने में जाने पर शिकायत नहीं ली जाती है इसी के तहत या कार्यक्रम रखा गया है प्रत्येक शनिवार को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां ऑफिसर के मौजूदगी में लोग अपनी शिकायत को सामने रखेंगे और ऑफिसर उनकी शिकायतों को सुनेंगे और कार्य करेंगे। इससे लोगों में विश्वास बढ़ेगा पुलिस पर। और अपनी शिकायतों को पुलिस के सामने दर्ज कराएंगे । इस कार्यक्रम के तहत इलाके 20 लोगों को मोबाइल रिकवरी कर मालिकों के हाथ में दी गई। मोबाइल मिलने से लोगों में खुशी देखने को मिली। और कहा कि पुलिस काम कर रही है अपना और पुलिस के कार्य को सराहा।

0 टिप्पणियाँ