संत गोरेट्टी गर्ल्स हाई स्कूल के प्रबंधन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण कर भवन निर्माण करने का गंभीर आरोप





आसनसोल : आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के दक्षिण, धाधका निवासी संजय चौबे ने संत ग्रोटरी गर्ल्स हाई स्कूल के प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को एक ज्ञापन दिया है और उस पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि संत ग्रोटरी गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में जो नव निर्माण किया जा रहा है। वह जमीन पश्चिम बंगाल सरकार की है और उस भवन बनाने का नगर निगम से अनुमति नहीं लिया गया है। इसलिए इस कार्य को रुकवाया जाए और इसकी जांच की जाए। संजय चौबे ने बताया कि वे इसके पहले भी 5 जुलाई को एक ज्ञापन मेयर को दिए थे।वे व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी जिला शासक एस अरुण प्रसाद को भी दिए हैं। लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए आज फिर एक ज्ञापन मेयर विधान उपाध्याय को दिए। उन्होंने कहा कि पहले के ज्ञापन में उन्होंने केवल गैर कानूनी ढंग से भवन निर्माण करने का आरोप लगाया था। लेकिन अब मैं पुख्ता सबूत के साथ यह आरोप लगा रहा हूं कि स्कूल प्रबंधन जिस जमीन पर भवन निर्माण कर रहा है। वह जमीन भी स्कूल प्रबंधन का नहीं है। वह जमीन पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की है। इस पर जिला प्रशासन और नगर निगम को त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी जांच कर कार्य रुकवाने चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर