जामुड़िया - जामुड़िया के विजयनगर स्थित श्याम मैटेलिक कारखाना द्वारा सीएसआर के तहत जामुड़िया विधानसभा निवासियों के सुविधा हेतु एक दमकल वाहन (फायर टेंडर) प्रदान की गयी. इस फायर वाहन का उद्घाटन जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया, जबकि इस अवसर पर पर जामुड़िया चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व सचिव अजय खेतान,जामुड़िया आयरन एंड स्टील इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन मावंड़िया ,तापस चक्रवर्ती ,शेख शानदार, उज्जवल चटर्जी के अलावा श्याम मैटेलिक कारखाना के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ,आलोक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे. ज्ञात हो कि जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र व्यवसायिक एवं उद्योगिक रूप से काफी समृद्ध माना जाता है,इसका विस्तृत क्षेत्र होने के बावजूद भी यहाँ के लोगो को दमकल विभाग की सुविधा नहीं थी, यहाँ के जनता इसकी मांग बार बार कर रहे हैं,भले ही सरकारी रूप में नहीं निजी ही सही, अब जाकर यहाँ के लोगों ने राहत की साँस ली.
जब भी इस क्षेत्र में कहीं भी आगजनी की घटना घटती थी तो उस आग पर काबू पाने के लिए रानीगंज या फिर आसनसोल से फायर गाड़ी को बुलाना पड़ता था ,इन दोनों जगहों से दमकल वाहन आने में अधिक समय लगता था, जिसके कारण आगजनी की घटना से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ता था.इस समस्या को देखते हुए बिजय नगर स्थित श्याम मेटालिक करखाना ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाते हुए बुधवार को एक फायर सार्विस यूनिट वाहन जामुड़िया विधानसभा के लोगो के लिए प्रदान किया. विधायक हरेराम सिंह ने फायर वाहन का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब मैं यहाँ से विधायक के लिए खड़ा हुआ , उस समय वोट प्रचार के दौरान यहाँ के लोगों ने जो समस्या हमारे पास रखा , उन समस्या में से एक समस्या जामुड़िया में एक फायर स्टेशन बनाने की मांग थी. हमने जीत के बाद इस विषय में राज्य के दमकल मंत्री को पत्र लिखा एवं विधानसभा में इस आवाज को उठाया, उन्होंने मुझसे कहा कि इसके लिए आप जमीन की वयवस्था करे,मैने जमीन की व्यवस्था कर ली है,सरकारी कार्य में थोड़ा देरी होती है, राज्य सरकार के पहले ही श्याम मेटालिक कारख़ाना ने यह कार्य कर दिखाया, यह बहुत ही सराहनीय कदम है , लेकिन हमें कारखाना अधिकारी से कुछ शिकायतें भी है विधायक कार्यलय में रोजाना सैकेडो बेरोजगार युवक कार्य की मांग को लेकर हमारे पास आते हैं, इस लिए यहाँ पर जितने भी करखाना है सबसे अनुरोध करता हूँ कि आस-पास के लोगों को कारखाना में कार्य पर रखे. श्याम मेटालिक कारखाना के निदेशक सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र के करखाना सहित पूरे जामुड़िया विधानसभा के सभी इलाकों में यह फायर वाहन मुफ्त सेवा देंगी,इस टीम में कुल 8 लोग कार्य करेंगे,सभी सरकारी कार्यालयों में इस सेवा पाने के लिए नम्बर उपलब्ध हैं . सुमित चक्रवर्ती ने कहा कि कुछ माह पहले जामुड़िया बोरो एक में मुफ्त मेडिकल सेवा प्रदान के लिए एम्बुलेंस वेन प्रदान की गयी थी,जो अंचल के 8 ग्राम में रोजाना किसी न किसी गांव में जा कर सेवा प्रदान कर रही है.


0 टिप्पणियाँ