जामुड़िया : बेकाबू डंपर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी,इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर तीन लोगों को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दो की हालत गंभीर है .गंभीर रूप से घायलों में जामुड़िया के चुरुलिया गांव निवासी काजी काबुल (38), शेख सृजन (8), शेख इती (35) थे,जबकि रंजीत पात्रा( 42) खास केंदा के रहने वाले हैं.
घटना बहादुरपुर विजयनगर पेट्रोल पंप के सामने हुई.
पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है. चालक जबकि फरार है.
.एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक डंपर तेज गति से चकदोला चौराहे की ओर जा रहा था. उसी समय डंपर बेकाबू होकर लगातार दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी.
काजी बाबुल ने कहा कि उनकी बहन की शादी बीरभूम के दुबराजपुर में हुई है.
वह अपनी बहन और भांजे को बस में बिठाने के लिए चकदोला मोड़ ले जा रहा था,उसके बाद की घटना याद नहीं है.
घायल रंजीत पात्रा ने बताया कि वह एक निजी फैक्ट्री का कर्मचारी है. वह काम पर जा रहा था, उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने पहले उसी दिशा में जा रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी,इसके बाद डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
घटना की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और आक्रोशित हो गये .मौके पर मौजूद कुछ अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन लापरवाही से लॉरियों और डंपरों से हादसे हो रहे हैं. इस सड़क पर वाहन की गति को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. हादसों का मुख्य कारण सड़क के दोनों ओर खड़े ट्रक व डंपर हैं , कुछ लोगों की शिकायत है कि विभिन्न निजी कारखानों में आने वाले लॉरियों और डंपरों में खलासी नहीं होते हैं,जिनके कारण वाहन आगे पीछे करने में घटना घटती है,तो कुछ वाहनों में खलासी वाहन आगे पीछे करने के भी वाहन बेकाबू हो कर दुर्घटना कर देते हैं.


0 टिप्पणियाँ