आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम फैसले




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम मैं मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में विकास को लेकर चर्चा की गई वहीं कई अहम फैसले भी लिए गए इसके बारे में बताते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि बैठक में कई जरूरी विषयों पर बातचीत हुई। बारिश के मौसम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी जलजमाव न हो। यह सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाने की बात कही गई। इसके अलावा पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जलजमाव से बचने के लिए नगर निगम क्षेत्र के सभी हाई ड्रेनों की सफाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट के रखरखाव को लेकर सिमोको नामक जो कंपनी अभी तक इस कार्य को कर रही थी। उसका कार्य संतोषजनक नहीं था। हाल ही में इस कंपनी के प्रतिनिधियों ने मेयर से मिलकर बातचीत की है। अगर सिमोको कंपनी का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनकी जगह किसी और कंपनी से यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्टी में नई जल परियोजना के तहत घर-घर जल संयोजन देने पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। अभिजीत घटक ने कहा कि आसनसोल में जहां भी कहीं पानी को लेकर समस्याएं थी। उनको काफी हद तक सुलझा लिया गया है। जामुड़िया में भी पानी की आपूर्ति पहले से कहीं बेहतर की जा सकी है। वही पार्किंग और हार्डिंग के टेंडर के सवाल पर अभिजीत घटक ने कहा कि पार्किंग और हार्डिंग दोनों का ही टेंडर हो चुका है।वहीं मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि आज के बैठक में आसनसोल के विकास को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई।उन्होंने कहा कि ब्लू चिप कंपनी के मुद्दे पर भी बातचीत हुई उन्होंने कहा कि आज के बैठक में यह फैसला हुआ कि ब्लू चिप कंपनी को ही वह कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस कार्य में किसी अन्य कंपनी की कोई भूमिका नहीं होगी। वही पार्किंग को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से आसनसोल नगर निगम को पार्किंग के एवज में कोई पैसा नहीं मिला है। पार्किंग चलाने वाले को नगर निगम को 1 साल का बकाया देना होगा । तभी वह टेंडर में भाग ले सकेंगे मेयर ने कहा कि इस बार पार्किंग के टेंडर की नीति बदल दी गई है रानीगंज से लेकर बराकर तक जितना भी पार्किंग का टेंडर होगा जो व्यक्ति उस टेंडर को लेगा उसे वर्क आर्डर देने के दिन पूरे 1 साल का राशि जमा करवा देनी होगी। उन्होंने बताया कि आज के बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई और कई अहम फैसले लिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त