आसनसोल : पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे राज्य में वन महोत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार को आसनसोल नगर निगम में वन महोत्सव को लेकर लोगों के बीच पौधे वितरित किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग आसनसोल नगर निगम से विभिन्न किस्म के पौधे ले गए। इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार वन महोत्सव को लेकर इलाके में हरियाली लाने के लिए जगह-जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम द्वारा पौधा वितरित किया जा रहा है एवं सभी को निर्देश दिया जा रहा है कि खाली जगहों पर पौधे लगाए तथा उसका संरक्षण करें। जिससे आने वाला समय मैं इलाके में हरियाली रहे तथा पर्यावरण का संरक्षण हो।


0 टिप्पणियाँ