सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ, विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना | केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन




दुर्गापुर:भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा प्रर्वतन निदेशालय के माध्यम से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से की गई बिना तथ्य निराधार पूछताछ के विरोध में जिला कांग्रेस की ओर से बुधवार को दुर्गापुर महकमा शासक कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया गया।पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में महकमा शासक के समक्ष धरना देकर घंटों चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

धरने में जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि केन्द्र सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष के नेताओं को निराधार निशाना बना रही है। नेशनल हेराल्ड सात वर्ष पूर्व बन्द कर दिया गया था। इसमें किसी प्रकार का कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं है।उन्होनें ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले अब तक की गई कार्यवाही राजनैतिक प्रतिषोध से प्रेरित है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। केन्द्र सरकार मनगढ़ंत बिना सबूत आरोप लगाकर विपक्ष के नेताओं की एकजुटता कुचलने का कार्य कर रही है।इस अवसर सैकङो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर