रानीगंज- 1 जुलाई डॉ विधान चंद्र राय के जन्म दिवस एवं प्रयाण दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रानीगंज के द्वारा डॉक्टर डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस मनाया गया. इस अवसर पर लायंस नेत्र अस्पताल के चिकित्सक डॉ अब्दुल कयूम एवं महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट रूबी गढ़वाला को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर डॉक्टर कयूम ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है की महान चिकित्सक डॉक्टर विधान चंद्र राय के जन्मदिन पर डॉक्टर डे मनाई जाती है. और हम जैसे साधारण डॉक्टर को भी सम्मानित की जाती है.उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित होकर जो भी काम करेगा समाज उसे सम्मानित करेंगे .
चार्टर्ड अकाउंटेंट रुवि गढ़वाला ने कहा की समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व होता है. समाज के प्रति मेरा जो दायित्व है उसे निर्वाह करने की भरपूर कोशिश करूंगा. इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया. इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांनीगंज के निर्वाचित अध्यक्ष संदीप केडीया, पूर्वअध्यक्ष सुशील गनेड़ीवाला, सुनील गनेरीवाला, सी ए स्वपन लोयलका,मुकेश गुप्ता प्रमुख भी उपस्थित थे एवं सदस्यों ने क्लब के संस्थापक सदस्य डॉक्टर विधान चंद्र रॉय एवं डॉ एम के लॉयल्का के प्रतिमा पर माला अर्पण किए.


0 टिप्पणियाँ