4 दिन व्यापी विद्युत मंडल स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित।




दुर्गापुरः दुर्गापुर शहर के सिद्धू कानू स्टेडियम में 4 दिन व्यापी विद्युत मंडल स्टेट रैंकिंग कैरम टूर्नामेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई इसका सहयोग पश्चिम बर्दवान कैरम एसोसिएशन की तरफ से की गई। इस प्रतियोगिता में 11 जिला से 141 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी, दो नंबर बोरो चेयरमैन रामा प्रसाद हालदार कैरम एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष देवाशीष चौधरी पश्चिम बर्दवान कैरम एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार पीयूष, उपाध्यक्ष कोलकाता हाईकोर्ट के अधिवक्ता सोनाली मंडल ,मिंटू चौधरी, कोषा अध्यक्ष महेश महतो सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर खेल की शुरुआत की गई। आठ मैच बोर्ड पर खेल का आयोजन किया गया। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया बच्चों के साथ अभिभावक भी मौजूद थे। अनिंदिता मुखर्जी ने बताया कि कैरम बोर्ड प्रतियोगिता जो आयोजित की गई है काफी सराहनीय है इस तरह के खेल बहुत कम देखे जाते हैं पश्चिम बर्दवान कैरम बोर्ड एसोसिएशन ने कैरम बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित की है उसे धन्यवाद दिया। काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे विभिन्न जिला से आए थे खेलने के लिए। वही प्रभात कुमार पीयूष ने बताया कि कैरम बोर्ड प्रतियोगिता 4 दिन चलेगी इसमें से जो प्रथम द्वितीय और तृतीय आएंगे वह नेशनल खेलने के लिए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर