रानीगंज- : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 32 के विकास के लिए पार्षद भोला कुमार हेला द्वारा एक डेवलपमेंट कमिटी का गठन किया गया है. जिस की पहली बैठक गुरुवार को वार्ड संख्या 32 के बोगड़ा के भोला नाथ स्कूल में आयोजित किया गया. कमेटी में वार्ड के तृणमूल अध्यक्ष सुलेखा चक्रवर्ती, कृष्णा सिंह, प्रेम सोनार, उपेंद्र यादव, सुखमय पांडे, काजल पाल, नेपाल बाउरी, स्वपन बाउरी, प्रकाश चट्टाराज, कृष्णा विश्वकर्मा, सुबल माजी शामिल हैं. बैठक के दौरान इलाके के विकास के साथ-साथ गरीब बच्चों की शिक्षा खेलकूद के विकास के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई. भोला कुमार हेला ने इस विषय पर बताया कि द्वारे कॉन्सिलर के रूप में इलाके के लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा हूं.अब इलाके के विकास के साथ-साथ गरीब बच्चों की शिक्षा तथा खेलकूद में उन्हें रुचि लाने तथा उनके प्रतिभा को निखारने के लिए एक मुहिम शुरू की जाएगी, जिसे सिंबल ऑफ नॉलेज का नाम दिया गया है. बैठक के दौरान सभी सदस्य उपस्थित रहे.


0 टिप्पणियाँ