श्री राणी सती दादी जी का 31 वां वार्षिक उत्सव में 551 महिलाओं ने किया मंगल पाठ एवं चरण पादुका अभिषेक


 




रानीगंज- श्री रानी सती सत्संग समिति के तत्वाधान में 31वां श्री रानी सती दादी जी का वार्षिक उत्सव का आयोजन रानीगंज के सीआर रोड स्थित श्री महावीर व्यायाम समिति के प्रांगण में संपन्न हुई. 2 सत्र में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम सत्र में चरण पादुका महोत्सव में चरण पादुका अभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें कोलकाता के दादी सेना के द्वारा लाए गए श्री दादी जी के चरण पादुका का अभिषेक भक्तों ने किया .इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राणी सती दादी जी झुंझुनू मंदिर के अध्यक्ष सतीश झुनझुनवाला ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि श्री राणी सती दादी जी अपने भक्तों पर कृपा कर दुखों का निवारण करती है ,यही वजह है कि पूरे भारतवर्ष में राजस्थानी समाज के लोग दादी जी की महिमा का गुणगान करते हैं एवं दादी के भक्त अपने घरों में वैवाहिक तथा अन्य आयोजन के दौरान सबसे पहले दादी जी का मंगल पाठ एवं कीर्तन का आयोजन भी करते हैं. रानीगंज के दादी भक्त निरंतर दादी के ऊपर आधारित भजन कार्यक्रम का आयोजन आयोजित करते रहते हैं. रानीगंज के श्री राणी सती दादी सत्संग समिति के सभी सदस्य गण सामाजिक कामों में आगे रहते हैं, यही वजह है कि दादी के मुख्यालय झुंझुनू मंदिर में रानीगंज शाखा का नाम सेवा के कार्यों के लिए प्रसिद्ध माना जाता है. इस अवसर पर राजस्थान के झुंझुनू मंदिर के ट्रस्ट के ट्रस्टी ताराचंद जालान ने कहा कि श्री रानी सती दादी के रूप में हम भक्त मातृ शक्ति के रूप में पूजा करते हैं . मातृशक्ति से बढ़कर कोई नहीं है एवं मातृशक्ति के आशीर्वाद से सभी कार्य संभव होते हैं.हमें मातृ शक्ति की कभी अवहेलना नहीं करनी चाहिए.उनका सैदेव सम्मान करनी चाहिए. इस अवसर पर झुंझुनू मंदिर कमेटी के सदस्य एवं रानीगंज दादी सेना के प्रमुख कैलाश कयाल, दादी सेना कोलकाता से सोमेश जालान, श्री ज्योति झुनझुनवाला, श्रीप्रकाश कटारुका, शिवकुमार कानोडिया, विजय लोहारू वाला प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर श्री रानी सती दादी सत्संग समिति की ओर से अतिथियों को शाल एवं पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.







कार्यक्रम के दूसरे सत्र में श्री दादी जी का मंगल पाठ का आयोजन किया गया. जिसमें रानीगंज कोयलांचल-शिल्पांचल से 551 महिलाओं ने मंगल पाठ में हिस्सा लिया. यह मंगल पाठ नागपुर से पधारे मंगल पाठ वाचक उज्जवल खाकोलिया के सानिध्य में की गई .वहीं इस अवसर पर कोलकाता से पधारे भजन गायक संजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों को मुक्त कंठ से सराहा गया . इस मंगल पाठ के दौरान रानीगंज सत्संग समिति के अध्यक्ष कैलाश कयाल ने बताया कोरोना काल के कारण 2 वर्षों से यह मंगल पाठ आयोजन नहीं हो पाया था.इस बार श्री दादी जी का अलौकिक दरबार भव्य श्रृंगार के महेंदी एवं सिंधारा के साथ पूजा अर्चना की गई है. उन्होंने बताया कि दादी के आशीर्वाद से सभी बिगड़े काम स्वतः ही पूर्ण हो जाते हैं एवं दादी की कृपा अपरंपार है. आयोजन को सफल बनाने में सत्संग समिति के सचिव विजय क्याल, संयुक्त संयोजक रवि झुनझुनवाला , रवि मोदी के अलावा महेश तोदी,राहुल केजरीवाल ,अशोक संथोलिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिए.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर