Slide 1 Slide 2 Slide 3

श्री नारायणी महिला समिति द्वारा 2 दिवसीय सावन झूलन उत्सव , सवा लाख जवा फूलों का महाभिषेक एवं मंगल पाठ का आयोजन






 जामुड़िया-जामुड़िया के अग्रसेन भवन में श्री नारायणी महिला समिति द्वारा 2 दिवसीय सावन झूलन उत्सव का आयोजन किया गया.इस अवसर पर प्रथम दिन सोमवार को सवा लाख जवा फूलो के माला का महाभिषेक किया गया ,जबकि द्वितीय दिन श्री राणीसती दादी का मंगलपाठ मंगलवार को किया जाएगा. इस अवसर पर श्री राणीसती दादी को सवा लाख फूलों की श्रृंगार के साथ दादी जी की ज्योत,सवा मन सिंदूर उत्सव के तहत सिंदूर अर्पण की गयी.इसके अलावा चुनड़ी उत्सव,गजरा उत्सव के साथ दादी जी की महिमा स्रुति की आराधना भक्तों ने किया. संस्था की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल एवं सचिव बेबी जोशी ने बताया कि इस मौके पर कोलकाता से आये भजन गायक संजय शर्मा एवं धनबाद से आयुष त्रिपाठी तथा अभिषेक सिंघल भजनों की प्रस्तुति किया,जिससे भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे. भजन गायक ने अपनी स्वर पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया. महोत्सव के दूसरे दिन अष्टम मंगलपाठ महोत्सव में जामुड़िया,आसनसोल ,रानीगंज तथा आसपास के 351 महिलाएं मंगल पाठ में हिस्सा लेंगी. इस मौके पर अनिता मेगोतिया एवं मधु सिंघानिया ने बताया कि पिछले दो साल कोरोना के कारण इस तरह का कार्यक्रम नहीं हो पायी थी, लेकिन इस बार हो रहे दो दिवसीय इस महोत्सव में सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. मंगलवार को गुजरात के सूरत से आई सुरभि बिरुजका के मधुर स्वर से मंगलपाठ का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान फूलों के श्रृंगार के साथ छप्पन भोग, भंडारा आदि का आयोजन किया गया है .इस मौके पर सरिता बंसल,संगीता सिंघानिया, बबिता बालुका,सुमन संथालिया, ममता संथालिया, कौशल्या नाड ,अनिता बंसल, के अलावा आयोजन को सफल बनाने में बिष्णु बंसल,डब्बू अग्रवाल सहित संस्था के सभी सदस्यों की अहम भूमिका है .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त