आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 2 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का जमकर हंगामा तोड़फोड़





आसनसोल : आसनसोल जिला अस्पताल में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया एवं अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी मचाई। इसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के अनुसार आसनसोल के बुधा इलाके के चमन तलाव क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद इमराज के 2 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सद्दाम की तबीयत खराब होने के बाद हालत बिगड़ने से आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया जहां बच्चे को इमरजेंसी विभाग में दिखाया गया इसके बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद मृत बच्चे के नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल मचाया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल करते हुए अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। परिजनों का कहना था कि बच्चे का इलाज चिकित्सकों ने सही ढंग से नहीं किया अगर सही ढंग से बच्चे की इलाज की जाती तो आज बच्चे की जान बच सकती थी लेकिन चिकित्सक ने इलाज सही से नहीं किया जिस वजह से सद्दाम की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर आसनसोल दक्षिण थाने के आईसी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में विशाल पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान मौके पर पहुंच गए और मृत बच्चे के परिजनों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया। घटना की खबर पाकर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी मौके पर पहुंच गए और मृत बच्चे के परिजनों के साथ अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर स्थिति को शांत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर