आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को कोलकाता में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से एक जुलूस निकाली गई। यह जुलूस लखन ठाकुर के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें पार्षद अशोक रूद्र के साथ कई पार्षद और तृणमूल कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। इस मौके पर लखन ठाकुर ने कहा की वाममोर्चा के शासनकाल में 23 जुलाई को 10 कार्य कर्ताओं की हत्या कर दी गई थी। जिसके याद में ममता बनर्जी प्रत्येक वर्ष 23 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है।इसके लेकर इस वर्ष भी 23 जुलाई को कोलकाता में एक जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से आज एक जुलूस का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी वार्डों के सभापति और वार्ड पार्षद उपस्थित है।

0 टिप्पणियाँ